आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कोनसीमा जिले का नाम बदलकर डॉ बी आर अंबेडकर कोनसीमा जिले के रूप में करने का फैसला किया. मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जिले का नाम बदलने के लिए 18 मई को जारी गजट अधिसूचना को मंजूरी दी गई. पुलिस ने पूरे जिले में, विशेषकर जिला मुख्यालय अमलापुरम में सुरक्षा बढ़ा दी है.
...