घटना सोमवार देर रात आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हुई. 108 एंबुलेंस डायलिसिस के लिए एक मरीज को राजासाहेबपेटा गांव से अस्पताल ले जा रही थी. कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर तिरुपति राव ने धुंआ उठता देखा. उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को रोक दिया और अपने सहयोगी मधुसूदन रेड्डी को इसकी जानकारी दी. बाद वाले ने मरीज और उसके साथ आई उसकी मां को नीचे उतरने में मदद की.
...