मदर डेयरी के बाद अमूल डेयरी ने बुधवार को दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा, जो कल एक मई (गुरुवार) सुबह से प्रभावी होगी. मूल्य में बढ़ोतरी अलग-अलग अमूल मिल्क वैरिएंट पर लागू होगी.
...