कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच शनिवार को बड़ी खबर सामने आई है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की और नाश्ते के दौरान बातचीत हुई. सिद्दारमैया और शिवकुमार की यह मुलाकात पार्टी के भीतर चल रहे सत्ता विवाद को सुलझाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है.
...