भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है. इस बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. क्योंकि भारत भलीभांति जानता है कि चीन और उसका साथ पाकिस्तान किसी भी वक्त भारत को आंखे तरेर सकते हैं. ऐसे में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत सरकार ने 127 मिमी मीडियम कैलिबर बंदूकों से युद्धपोत को लैस करने का फैसला लिया है. जिसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर इन घातक बंदूको को तैनात किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने 11 ऐसे हथियारों को खरीदने के लिए अमेरिका के साथ चर्चा कर रही है. ये डील 3800 करोड़ रुपये की यह डील अमेरिका के साथ होगी. इसे लेकर भारत ने अमेरिका को पत्र लिखा है.
...