उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक कथित 'ऑनर किलिंग' का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक ने अपनी बहन को मोबाइल फोन पर उसके प्रेमी से बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी. पड़ोसियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आगरा पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय अदालत ने सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
...