⚡इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोविड-19 पीड़ितों के लिए मुआवजे का दिया निर्देश
By IANS
इलाहाबाद हाईकोर्ट का कहना है कि कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति की यदि अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाती है, तो इसे 'कोविड से मौत' माना जाना चाहिए, भले ही तात्कालिक कारण हृदय गति रुकना या किसी अन्य अंग की शिथिलता क्यों न हो.