⚡अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की कीमतों में उछाल, सोने-चांदी का कारोबार ₹20,000 करोड़ के पार पहुंच सकता है
By Nizamuddin Shaikh
अक्षय तृतीया के अवसर पर रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद भारत में सोने-चांदी का कारोबार ₹20,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान है. हालांकि, ऊंची कीमतों के कारण बिक्री के वजन (वॉल्यूम) में गिरावट देखी जा रही है.