⚡अहमदाबाद के अपार्टमेंट में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, परिवार के 4 लोग झुलसे
By IANS
अहमदाबाद के हेब्रोन फ्लैट्स के एक अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लग गई, जिससे परिवार के चार सदस्य मामूली रूप से झुलस गए. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुई. कथित तौर पर सिलेंडर ज्यादा गर्मी के कारण फटा.