उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक अनियंत्रित बस पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में एक उप-निरीक्षक (SI) सहित 6 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो रहा है.
...