चक्रवाती तूफान 'निवार' ने पूरे आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में तबाही मचाई. हालांकि इसी चक्रवाती तूफान की वजह से कुछ लोगों के चेहरे भी खिल गए. दरअसल राज्य के पूर्वी गोदावरी (Godavari) जिले के तटीय गांव उप्पदा (Uppada) में समुद्र तटों पर कुछ खुशनसीब लोगों को सोने के छोटे-छोटे टुकड़े मिले.
...