⚡काबुल से लौटे यात्रियों ने कहा, 'काबुल में डर का माहौल है'
By IANS
काबुल से 150 से अधिक भारतीयों का एक दल रविवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लौट आया. अफगानिस्तान में जारी तनाव और अशांति के बीच यात्रियों के सुरक्षित घर पहुंचने के बाद वे काफी खुश थे.