⚡अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को कहा 'अलविदा', डिलीट की सारी तस्वीरें
By IANS
गायक और संगीतकार अदनान सामी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी सभी तस्वीरें और क्लिप हटाकर सभी को चौंका दिया है. 'लिफ्ट कराडे' हिटमेकर के पास अब फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर सिर्फ एक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अलविदा'.