राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में नर्सरी कक्षा के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई स्थानों पर अन्य प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी दाखिले शुरू कर दिए गए हैं. हालांकि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद प्राथमिक स्तर की इन सभी कक्षाओं के लिए आने वाले दिनों में भी स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे.
...