अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तुर्किये की सेलेबी कंपनी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौते को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है. अदाणी एयरपोर्ट्स ने एक बयान में कहा कि सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के सरकार के फैसले के बाद, "हमने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग कंसेशन एग्रीमेंट को खत्म कर दिया है.
...