दिल्ली में आम आदमी पार्टी नीत सरकार ने घर-घर राशन आपूर्ति योजना से संबंधित फाइल को मंजूरी के लिए एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा था कि घर तक राशन पहुंचाने की योजना में केंद्र जिस तरह का बदलाव चाहती है वह उसे करने को तैयार हैं.
...