⚡आप का गुजरात में पार्टी कार्यालय पर छापेमारी का दावा, पुलिस का इनकार
By Bhasha
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इसुदान गढ़वी ने दावा किया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यहां पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.