मध्यप्रदेश (MP) हुई जोरदार बारिश के बाद बने बाढ़ के हालात में आ रहे सुधार के बीच जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह बाढ़ की विभीषिका की कहानी सुना रही है.सड़कों से लेकर पुल तक क्षतिग्रस्त हुए हैं तो वहीं हजारों मकान ढह गए हैं और बड़ी तादाद में मवेशियों की भी मौत हुई है.वहीं सैकड़ों परिवार अब भी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.
...