हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वस्तु एवं सेवा कर के घोटालेबाजों के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई में रविवार को 89 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, फर्जी चालान बिल घोटाले में शामिल फर्जी फर्मो के पंजीकरण से संबंधित चार बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया. ई-वे बिल और फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन की मदद से इन गिरोहों द्वारा करोड़ों रुपये के फर्जी आयकर क्रेडिट पास किए गए हैं.
...