⚡ मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा, 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
By IANS
मध्य प्रदेश में श्रावण के महीने का तीसरा सोमवार शासकीय कर्मचारियों को खुशखबरी लेकर आया. राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त माह के वेतन में सिंतबर में मिलेगा.