इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का विशेष उत्सव मनाया गया. लालकिले पर आयोजित समारोह में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का गौरव दर्शाया गया. लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही, भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर, लाल यहां आसमान पर दिखाई दिए.
...