79वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया. उन्होंने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए सशक्त राष्ट्र और राज्य के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया. राज्यपाल ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त होकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा होगा.
...