⚡महाराष्ट्र में भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद, 47 लोग लापता : एनडीआरएफ
By Bhasha
महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुईं भूस्खलन की घटनाओं के बाद 73 शव बरामद किए गए हैं और 47 लोग लापता हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी.