तेलंगाना के सिरसिला शहर में बुधवार को बचावकर्मियों ने मनेर नदी से छठे किशोर का शव बाहर निकाला. सोमवार को नदी में नहाने गए 6 लड़के डूब गए थे. सोमवार और मंगलवार को 5 लड़कों के शव निकाले गए, जबकि सिंगम मनोज (16) की तलाश जारी थी. हैदराबाद से रवाना हुई राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मंगलवार देर रात तक मनोज के शव का पता नहीं लगा सकी थी.
...