कोरोना महामारी फैलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश पहुंचे. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. दरअसल, आज बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे हो रहे हैं. जश्न के इस मौके पर पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे.
...