⚡दादरा नगर हवेली में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से 4 की मौत, कई घायल; VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में एक गैस गोदाम में नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों और स्कूलों में दहशत फैल गई.