⚡बिहार में पीएलएफआई के 3 नक्सली 12 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार
By IANS
प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन नक्सलियों को बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इनके साथ एक महिला केा भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.