दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है. गुरुवार रात करीब 11 बजे दुकान में आग लग गई और जल्द ही इसने आसपास की छोटी झुग्गियों को चपेट में ले लिया, जहां एक मजदूर का परिवार रहता था.
...