उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से 24 किलोग्राम का एक ट्यूमर निकाला है। अलीगढ़ जिले के छर्रा के रहने वाले 45 वर्षीय सीताराम लगभग डेढ़ साल से अपने पेट के ट्यूमर का इलाज करा रहे थे।
...