एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक महिला को धोखा देने के आरोप में एक महिला समेत दो नेपाली नागरिकों को यहां गिरफ्तार किया गया है. बाहरी पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान रेणुका गुसाईं उर्फ मंजू और आमोस गुरंग उर्फ यादव गुरुंग के रूप में हुई है.
...