⚡मध्य प्रदेश में आसमानी बिजली गिरने से 3 दिनों में 16 लोगों की मौत
By IANS
मध्य प्रदेश में आसमानी बिजली गिरने की खबरें अलग-अलग जगहों से पिछले तीन दिनों से आ रही हैं. इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. शनिवार की सुबह शिवपुरी में बिजली गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई.