कंपनी में काम कर रही 16 महिला कर्मचारी बेहोश हो गई. इसके बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई. प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की मदद से बेहोश हुई महिलाओं को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि सभी महिलाओं की तबीयत फिलहाल ठीक है. लेकिन महिलाओं के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है.
...