ब्रिटिश हुकूमत से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महात्मा गांधी ने तमाम देश व्यापी आंदोलन छेड़े थे, इसमें सबसे ज्यादा असरकारी ‘असहयोग आंदोलन’ था. ब्रिटिश हुकूमत से भारत को स्वराज दिलाने के लिए गांधीजी ने 01 अगस्त 1920 को ‘असहयोग आंदोलन’ की रणभेरी बजाई थी.
...