साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है. इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरू शामिल हैं. बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास (अब चेन्नई) में पैदा हुए थे. हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था.
...