भारतीय हास्य कलाकार सुनील पाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है. उनपर कथित रूप से आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जो वायरल हो गया था. अंधेरी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विजय बेल्गे ने सुनील पाल के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की पुष्टि की है.
...