सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में एंटरटेनमेंट का लेवल और अब भी बढ़ने वाला है क्योंकि इस शो में जल्द ही कुछ शानदार कलाकार लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. शो को प्रसारित करने वाले कलर्स टीवी ने आज एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सनी लियोन, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, टीवी के चहेते कपल सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा ने बताया कि सलमान ने उन्हें बिग बॉस के मंच पर आमंत्रित किया है.
...