⚡कांग्रेस में शामिल हुईं टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी
By IANS
टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी के बुधवार को यहां पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को ग्लैमर का एक नया डोज मिल गया है. मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और चरण सिंह सपरा जैसे अन्य नेताओं ने पार्टी में पंजाबी का स्वागत किया.