मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया. इस फिल्म में इतिहास और वर्तमान साथ-साथ चलते दिखते हैं. ये 16 अगस्त 1946 डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता को भी दर्शाता है. ट्रेलर में इतिहास के काले अध्याय की झलक है. इसमें पश्चिम बंगाल के हिंसक राजनीतिक अतीत पर से पर्दा उठाने की कोशिश की गई है.
...