तमिल सिनेमा में अपनी यथार्थवादी कहानियों से फिल्म निर्माण की परिभाषा बदलने वाले दिग्गज निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का चेन्नई में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है. वे 85 वर्ष के थे. उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है. अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर सहित कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इस महान फिल्म निर्माता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
...