बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सुपरहिट फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की 31वीं सालगिरह मनाई. इस फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी. उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का सुपरहिट गाना 'चुरा के दिल मेरा' का एक वीडियो क्लिप साझा किया, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है.
...