⚡कमल हासन ने शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई, बोले- लंबे समय से इसका इंतजार था
By IANS
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड शुक्रवार को मिला. शनिवार को एक्टर और राजनेता कमल हासन ने उन्हें बधाई दी और कहा कि वर्ल्ड सिनेमा पर उनका जो प्रभाव रहा है, उसे देखते हुए यह अवॉर्ड उन्हें बहुत देरी से मिला.