हिंदी सिनेमा में कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनका नाम खुद एक पहचान बन चुका है. कपूर खानदान उन्हीं में से एक है, जो अभिनय, निर्देशन और कला के हर रंग से जुड़ा रहा है. पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई यह परंपरा राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर तक चली और हर पीढ़ी ने अपना अलग मुकाम बनाया.
...