⚡'सीआईडी' के 'फ्रेड्रिक्स' दिनेश फडनीस का 57 साल की उम्र में निधन
By IANS
भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला फेमस क्राइम शो 'सीआईडी' में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का मुंबई में निधन हो गया. 57 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली. वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे.