देश के मशहूर स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया. कोरोना वायरस से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें 2 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद 18 जून की रात उनके निधन की खबर ने देशभर में उनके चाहनेवालों को स्तब्ध कर दिया. मिल्खा सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नामी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया.
...