बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को बड़ा कानूनी झटका लगा है. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने भोपाल की उनकी करीब 15,000 करोड़ की पैतृक संपत्ति को ‘दुश्मन संपत्ति’ घोषित कर दिया है. यह फैसला उस निचली अदालत के फैसले को पलटता है, जिसमें सैफ, उनकी बहनें सोहा और सबा अली खान और मां शर्मिला टैगोर को संपत्ति का वैध वारिस माना गया था.
...