मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता रणवीर सिंह भवनानी (Ranveer Singh Bhavnani) के खिलाफ जुलाई 2022 में दर्ज नग्नता और अश्लीलता के मामले में सोमवार को उनका बयान दर्ज किया. एक गैर सरकारी संगठन और एक महिला कार्यकर्ता वेदिका चौबे द्वारा एक विदेशी पत्रिका में नग्न तस्वीरें प्रकाशित होने और अश्लीलता की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह को उनके बयान के लिए तलब किया था.
...