⚡बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर सियासी संग्राम जारी
By IANS
मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम का नया हथियार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बन गई है. किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान के बाद कंगना के खिलाफ बैतूल में कांग्रेस ने लगातार दो दिन तक प्रदर्शन किया, क्योंकि यहां उनकी 'धाकड़' फिल्म की शूटिंग चल रही है.