बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी अन्य सेलिब्रिटीज की तरह अब काम पर लौट आई हैं और अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में जुटी हुई हैं. कैटरीना ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा गया कि वो शूटिंग से पहले अपनी कोरोना वायरस की जांच करा रही हैं.
...