फिल्मकार करण जौहर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक नोटिस भेजा था, जिसमें उनके घर पिछले साल हुई एक पार्टी की जानकारी मांगी गई है. इस पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है. इस मामले पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि एजेंसी ने आखिर कंगना रनौत को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया.
...