आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' को-स्टार रिंकू सिंह निकुंभ का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है. रिंकू को आखिरीबार फिल्म 'हेलो चार्ली' में आदर जैन और जैकी श्रॉफ के साथ देखा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और इसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.
...